रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की दिलचस्प लव स्टोरी


आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के लगाकर चर्चा में आए भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह फिलहाल अपनी लवस्टोरी के कारण सुर्खियों में हैं।

अलिगढ़ के रहने वाले 27 साल रिंकू सिंह और 26 साल की प्रिया सरोज की लवस्टोरी करीब दो साल पहले शुरू हुई थी। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में रिंकू सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के लगाकर जीत दिलाई। इसके बाद वह चर्चा में आए।

कुछ समय बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के एक सीनियर खिलाड़ी की दिल्ली में शादी हुई। इसमें रिंकू और प्रिया शरीक हुए और मिले। प्रिया उस क्रिकेट की पत्नी की दोस्त हैं। क्रिकेटर की पत्नी ने दोनों का परिचय कराया। दोनों की बातचीत शुरू हुई।

प्रिया सरोज पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में मछलीशहर से जीतकर महज 25 साल 7 महीने की उम्र में सांसद बनी हैं।

तीन बार के सांसद प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने कहा कि उनकी बेटी और रिंकू की मुलाकात एक दोस्त के जरिये हुई जिसके पिता भी क्रिकेटर हैं। उन्होंने कहा, रिंकू और प्रिया एक दूसरे को साल भर से अधिक समय से जानते हैं। दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं लेकिन विवाह के लिये परिजनों की रजामंदी जरूरी थी। दोनों परिवार इस शादी के लिये राजी हैं। उन्होंने बताया कि संसद सत्र खत्म होने के बाद सगाई और शादी की तारीख तय की जायेगी। सगाई लखनऊ में होगी।